Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत: भाजयूमो जिलाध्यक्ष ने एनएसएस शिविरार्थियों को एनएसएस की उपयोगिता से कराया अवगत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 13, 2024
भाजयूमो जिलाध्यक्ष ने एनएसएस शिविरार्थियों को एनएसएस की उपयोगिता से कराया अवगत चम्पावत मे विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज चम्पावत का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर में जारी है। विशेष सत्र की शुरुआत मुख्य वक्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष और एनएसएस के राष्ट्रीय स्वयंसेवी, एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन के साथ की। उन्होंने शिविरार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि शिविरार्थियों के व्यक्तिगत कौशल को निखारने में एनएसएस का महत्वपूर्ण योगदान है। यह शिविरार्थियों को मानसिक, सामाजिक रूप से खुलने का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान एडवोकेट गौरव पाण्डेय ने संविधान और कानून की मूलभूत जानकारी दी। कहा कि हमें कानून, अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी होनी जरूरी है। कानून संबंधी पुस्तकों का वितरण किया।कार्यक्रम अधिकारी सुरेश चौड़ाकोटी ने शिविर की रूपरेखा की जानकारी दी। इस मौक़े पर हेमा गड़कोटी, गीता बिष्ट, भूपेंद्र भट्ट, सुरेश कलखुड़िया सहित शिविरार्थी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें