Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :अभद्र भाषा पर भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 31, 2025

अभद्र भाषा पर भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग।बिहार के दरभंगा में 28 अगस्त को गठबंधन की रैली के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर पीएम और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग।चंपावत। बिहार के दरभंगा में 28 अगस्त को गठबंधन कांग्रेस, राष्ट्रीयजनता दल और सीपीएम की एक रैली के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने से भाजपा भड़क गई है। विरोध में आज 31 अगस्त को पार्टी ने चंपावत बस स्टेशन सड़क पर प्रदर्शन किया। रोडवेज बस स्टेशन से स्टेशन रोड तक जुलूस निकालने के बाद कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय के नेतृत्व में विरोध जताते हुए चंपावत के स्टेशन रोड पर कांग्रेस का पुतला फूंका गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की रैली में एक स्थानीय नेता नौशाद ने पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इस आपत्तिजनक भाषा के लिए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चंपावत मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा,सभासद नंदन तड़ागी, आनंद अधिकारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

जरूरी खबरें