Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 11, 2025

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन

निर्विरोध निर्वाचित होना तय सभी 15 सदस्यों के समर्थन का किया दावाचंपावत। जिले में पंचायती चुनाव मतदान प्रक्रिया निपटने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। आनंद सिंह अधिकारी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। पूर्व में बीजेपी की ओर से अन्य प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी हाईकमान की ओर से आनंद सिंह अधिकारी को अधिकृत करने के बाद अब सभी लोगों ने पार्टी के निर्णय को सर्वमान्य मानते हुए आनंद सिंह अधिकारी को अपना समर्थन दे दिया है। जिस कारण आनंद सिंह अधिकारी का लगभग निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। भाजपा सभी 15 सदस्यों के समर्थन का दावा कर रही है। चंपावत जिले में दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है। आनंद अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी हाई कमान ,जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत सहित सभी सहयोगियों व समर्थकों को धन्यवाद दिया है। इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, निर्मल माहरा, सुभाष बगोली,शंकर दत्त पांडे सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें