रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बनबसा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर खुक्का 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर खुक्का 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करती चम्पावत पुलिस

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर सीओ निहारिका सेमवाल टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी चम्पावत के द्वारा बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती की ओर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान थाना बनबसा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सौरव यादव उर्फ खुक्का को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।गिरफ्तार अभियुक्तसौरव यादव उर्फ खुक्का पुत्र नरेश पाल, निवासी चनेटी लाल फाटक, बरेली, हाल निवासी मीना बाजार नई बस्ती, वार्ड नं0 05, बनबसा, जनपद चम्पावत का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी से 25 ग्राम अवैध स्मैक ,01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, बिना नम्बर, ₹1,500 नेपाली मुद्राव ₹1,900 भारतीय मुद्रा बरामद किए हैं
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. FIR No. 107/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
2. FIR No. 118/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
3. FIR No. 33/2023, धारा 60 आबकारी अधिनियम
4. FIR No. 375/2024, धारा 125(A)/125(B)/281 BNS
5. FIR No. 41/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act
6. FIR No. 106/2026, धारा 27 NDPS Act
7. FIR No. 60/2026, धारा 8/21/29/60 NDPS Act
पुलिस टीम में उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी,हे0का0 नासिर हुसैन,का0 ललित चौधरी,का0 कुलदीप सिंह,का0 सूरज कुमार, म0का0 रेखा भट्ट शामिल रही।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ