Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:आनंद बने चंपावत जिले के पहले नागरिक चंपावत में निकला विजय जुलूस ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 11, 2025

आनंद बने चंपावत जिले के पहले नागरिक चंपावत में निकला विजय जुलूस ।

समर्थकों में भारी उत्सव ढोल नगाड़ों की धुन में नाचे समर्थक।

चंपावत जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा।चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के युवा प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। अधिकारी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा पदाधिकारियों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने आनंद को चंपावत जिले का पहला नागरिक बनने पर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। आनंद के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत नगर में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकालते हुए अपनी खुशी जाहिर की। लोगों ने कहा आनंद की अगुवाई में चंपावत जिला विकास की ओर अग्रसर होगा।वही आनंद ने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पार्टी हाई कमान , समस्त सहयोगियों व भाजपा के सभी पार्टी पदाधिकारी व अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। आनंद ने कहा पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे तथा हमेशा जिले के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। ईस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत मे भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना परचम लहरा दिया है।

जरूरी खबरें