Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

: चंपावत:टिकट वितरण के बाद चंपावत /लोहाघाट में भाजपा में बगावत नाराज दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 29, 2024
टिकट वितरण के बाद चंपावत /लोहाघाट में भाजपा में बगावत नाराज दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान भाजपा द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर पालिकाध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का ऐलान करते ही मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में पार्टी में बगावत हो गई टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है जहां नगर पालिका चंपावत में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी ममता वर्मा को निर्दलीय पालिकाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है तो वही लोहाघाट नगर पालिका में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने नाराजगी जताते हुए निर्दलीय पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करवा दिया है जिसके चलते भाजपा की मुसीबतें बढ़ गई है चंपावत में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा काफी जनाधार वाले लोकप्रिय नेता माने जाते हैं तो वहीं लोहाघाट में दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता भी अपने क्षेत्र में काफी दबदबा रखते हैं दोनों जनप्रतिनिधियों के द्वारा बगावती तेवर दिखाने से भाजपा प्रत्याशी मुश्किल में पढ़ सकते हैं अगर जल्द भाजपा बागियो को नहीं मना पाती है तो पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती नगर निकाय चुनाव को लेकर चंपावत पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी क्योंकि चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जिला व विधानसभा क्षेत्र है इसलिए यह दोनों सीटे काफी अहम है दोनों सीटों पर मुख्यमंत्री का नाम जुड़ा हुआ है इसलिए भाजपा हर हाल में चंपावत जिले की चारों पालिका / पंचायत सीटों को जीतने की कोशिश करेगी फिलहाल बागियों ने भाजपा को मुश्किल में डाला हुआ है भाजपा ने जहां चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे को प्रत्याशी बनाया है तो वही लोहाघाट से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा पर भाजपा ने दाव खेला है दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में काफी दमखम रखते हैं

जरूरी खबरें