Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: चंपावत:8 साल में चंपावत डिवीजन के जंगल से 14 हाथी लापता कहां गए हाथी? 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 13, 2024
8 साल में चंपावत डिवीजन के जंगल से 14 हाथी लापता कहां गए हाथी? कुमाऊं मंडल से जुड़ी वन विभाग की चंपावत डिवीजन में राज्य गठन के बाद से हर गणना में बड़ा अंतर देखने को मिला है पिछली तीन गणनाओं पर नजर डालने से पता चलता है कि इस दौरान 14 हाथी लापता हो गए हैं सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले का ज्यादातर भाग पर्वतीय क्षेत्र से जुड़ा है हालांकि बूम और दो गाड़ी रेंज में हाथी की मौजूदगी हमेशा रही है मालूम हो राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से एक वर्ष के भीतर 25 बागो के लापता होने का मामला देश भर में चर्चा में है घटना के बाद हरकत में आए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने भारत के सभी नेशनल पार्क को पत्र भेज कर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है वही चंपावत जिले में हाथियों की गणना को लेकर सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में की गई गणना में 26 हाथी मिले जबकि 2020 में घटकर हाथियों की संख्या घटकर 12 हो गई यानी 14 हाथियों ने जंगल को छोड़ दिया या गायब हो गए इस बात की जानकारी किसी को नहीं है अब नए सिरे से गणना होने पर ही भविष्य की स्थिति साफ होगी फिलहाल हाथियों का अपने क्षेत्र में नजर न आना पशु विशेषज्ञों को चिंता में डाल रहा है आखिर हाथी गए तो कहां गए?

जरूरी खबरें