Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टिहरी में खाई में गिरी कार दो सगे भाईयों की मौत ।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

टिहरी में खाई में गिरी कार दो सगे भाईयों की मौत टिहरी जिले के घनसाली भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हो गया।थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर यह कार जा रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार घायल तीन लोगों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। रास्ते में दो की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ आशीष ने बताया की एक घायल का उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।दोनों मृतक सगे भाई हैं जिनमे रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे। वही इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

जरूरी खबरें