Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: ब्रेकिंग चंपावत : धोन में पलटी सिख श्रद्धालुओं की बस प्रशासन की टीम मौके पर बस में 50 से 60 यात्री थे सवार

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 18, 2023
  जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार अभी कुछ देर पूर्व लगभग 10:04 बजे टनकपुर चंपावत एनएच में धौंन से एक किलोमीटर चंपावत की ओर रीठासाहिब गुरुद्वारे के दर्शन कर पंजाब को जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी हुई  बस सड़क में पलट गई है। सूचना प्राप्त के तत्काल बाद जिला प्रशासन,पुलिस व आपदा की टीम मौके पर पंहुच गई है। पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार किसी की मृत्यु नहीं हुई है,बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।प्रशासन द्वारा यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है, रेन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। वही धोन क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए प्रशासन के साथ घायलों को रेस्क्यू करने में अपना अमूल्य सहयोग दिया घायलों में काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है वही पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है वहीं एडीएम हेमंत वर्मा व एसडीएम सदर रिंकु बिष्ट ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना तथा घायलों के उपचार में कोताही न बरतने के निर्देश दिए वहीं गंभीर रूप से 7 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है

जरूरी खबरें