Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: खटीमा मे आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे भाई बहन की हुई मौत 

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
खटीमा से दुखद खबर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे भाई बहन की हुई मौत     सीमांत खटीमा विकासखंड क्षेत्र के सैजना गांव में खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई बहन की आकाशी बिजली गिरने के कारण हुई मौत से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह अचानक दोनो भाई बहन के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वह दोनो खेत में ही मूर्छित हो गए पास में काम कर रहे परिजनों के द्वारा उन्हें आनन फानन में खटीमा के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ निशिकांत ने जांच उपरांत दोनो भाई बहनों को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना में 19 वर्षीय सुमित सिंह व 22 वर्षीय सुहावनी राणा दोनो सगे भाई बहनों ने आकाशीय बिजली की वजह से अपनी जान गंवा दी।घटना के उपरांत मृतक भाई बहनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सैजना गांव शोक की लहर छा गई है। उक्त घटना उपरांत अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। दोनो भाई बहन के शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही गतिमान है। वही इस बारे में जानकारी देते हुए खटीमा के तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि आकाशी बिजली गिरने के कारण आज दो सगे भाई बहनों की मृत्यु हो गई है। जिनके परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्यवाही गतिमान कर दी गई है।

जरूरी खबरें