Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: चंपावत:देवीधुरा के गागर में बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त 8 घायल दो की हालत गंभीर

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
देवीधुरा के गागर में बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त 8 घायल दो की हालत गंभीर बुधवार सुबह चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र के गागर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया गागर से पाटी की ओर आ रही बुलेरो uk o3ta5247गगरचूला मंदिर के पास अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई जा गिरी दुर्घटना में में आठ लोग घायल हो गए जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों के द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर पाटी चिकित्सालय भेजा गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है दुर्घटना में वहां के परखच्चे उड़ गए एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी ने बताया दुर्घटना की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची घटना में आठ लोग घायल हुए हैं राजस्व निरीक्षक के मुताबिक दुर्घटना में नवीन बोरा( 32) सुरेश जोशी (36 ) मानटाडे ,बालम सिंह बिष्ट (40 )रुद्रपुर ,विकास पांडे (42) दिल्ली , पनीराम ( 60) मनटाडे ,रमेश राम (68) मनटाडे,भैरवनाथ चोड़ागुठ तथा एक अज्ञात घायल हुआ है

जरूरी खबरें