Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

सूचना

: चंपावत:समर्थकों की भारी भीड़ के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़ पार्टी हाई कमान को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 30, 2024
समर्थकों की भारी भीड़ के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़ पार्टी हाई कमान को दिया धन्यवाद भाजपा की ओर से चंपावत नगर पालिका में अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमा पाण्डे ने दल बल के साथ अपना नामांकन किया। सोमवार को प्रेमा पाण्डे अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय चंपावत पहुंची। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन सौंपा। नामांकन के बीच उनके समर्थकों का जोश देखने लायक था। समर्थक प्रेमा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगा रहे थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे सविनय भाजपा की जीत का दावा किया। भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडे ने कहा कि नगर को साफ और स्वच्छ नगर बनाया जाएगा। जिसकी मिसाल पूरे प्रदेश में होगी तथा मुख्यमंत्री धामी के आदर्श चंपावत जिले के सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रेम पांडे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आई उन्होंने कहा नगर की जनता का आशीर्वाद उनके साथ है

जरूरी खबरें