Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: लोहाघाट:पालिका अध्यक्ष पद के टिकट के लिए भाजपा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गढ़कोटी के नाम पर गंभीरता से कर सकती है विचार

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 19, 2024
पालिका अध्यक्ष पद के टिकट के लिए भाजपा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गढ़कोटी के नाम पर गंभीरता से कर सकती है विचार लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पांच लोगों ने दावेदारी की है जिनमें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गढ़कोटी भी एक बड़ा चेहरा है समाज सेवा व जन मुद्दे उठाने वाले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को सरकार तक पहुंचाते हुए उनमें सकारात्मक कार्यवाही के लिए युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच अपनी विशेष पहचान रखते हैं गढ़कोटी ने बिना किसी पद में रहे पार्टी व समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य करने का प्रयास किया है.चाहे वह लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवा हो या कोरोना वारियर्स की सेवा करना रहा हो युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में 2 वर्ष की छूट का मामला रहा हो, गौरा कन्या धन में छूट रही बालिकाओं को सम्मिलित करने का मामला रहा हो, अस्पताल में जनता की समस्या को देखते हुए स्थाई, अस्थाई चिकित्सकों की व्यवस्था का मामला रहा हो अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास हो या लोहाघाट नगर की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए मुख्यमंत्री/ प्रधानमंत्री को संबोधित करने का मामला रहा हो नगर की खराब सड़कों को मरम्मत करने का मामला रहा हो या राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाने का मामला रहा हो विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का मामला रहा तथा कई वर्षों से गरीबों के लिए उनके द्वारा चलाई जा रही नेकी की दीवार जो नगर में गरीबों को ठंड से बचने का कार्य कर रही है लोहाघाट नगर की मुख्य पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना डीपीआर हेतु धन आवंटित करने का मामला रहा हो या रा0पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग की कक्षा संचालित करने का मामला रहा हो चाहे सीमेंट फैक्ट्री के स्थान को स्थानीय युवाओं का अंकित करने का मामला रहा हो डंपिंग जोनों में स्थानीय युवाओं को रोजगार करने हेतु भूमि आवंटित करने का मामला रहा हो ग़रकोटी के द्वारा ऐसे अनेक मुद्दे उठाए गए जहां आमजन को सुविधा मिले तथा कई मामलों में जनता को सुविधा मिल रही है गढ़कोटी ने बिना किसी पद के अपनी सकारात्मक सोच से चंपावत में श्रम कार्यालय तथा एआरटीओ कार्यालय की स्थापना मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गढ़कोटी ने कहा यह सब कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुकंपा से हो सके है तथा कई कार्य जल्द होने गड़कोटी ने कहा अगर उन्हें पार्टी व जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वह नगर की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे गढ़कोटी अपनी इन्हीं कार्य प्रणालियों के चलते जनता के बीच काफी लोकप्रिय है भाजपा उन पर दाव खेल सकती है

जरूरी खबरें