Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

: उत्तरकाशी :सालरा गांव में भीसड़ अग्निकांड प्रशासन ने एयरफोर्स से मांगी मदद 13 से अधिक मकान जलकर हुए स्वाहा

Laxman Singh Bisht

Mon, May 27, 2024
उत्तरकाशी :सालरा गांव में भीसड़ अग्निकांड प्रशासन ने एयरफोर्स से मांगी मदद 13 से अधिक मकान जलकर हुए स्वाहा खबर उत्तरकाशी से है जहां मोरी ब्लॉक के सालरा गांव में आग लगने की सूचना है।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना के बावत जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलीकॉप्टर भेजे जाने हेतु वायु सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है।ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है।आग से 13 घरों के जलने की है सूचना गांव में हैँ कुल 90 घर हिमाचल बॉर्डर पर है सालरा गांव एयरफोर्स से हेलीकाप्टर की मदद मांगी गयी बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

जरूरी खबरें