Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

: बाराकोट की होनहार अनन्या ने पास करी NEET परीक्षा क्षेत्र में खुशी की लहर

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 16, 2023
  अनन्या अधिकारी पुत्री श्रीमती मंजू अधिकारी श्री बिपिन अधिकारी, निवासी ग्राम बाराकोट, हाल निवास रुद्रपुर ने NEET परीक्षा 2023 में पहले ही प्रयास में 720 में से 599 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। साथ ही साथ अनन्या ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय,पंतनगर की परीक्षा में भी 36 वॉ स्थान प्राप्त किया है। वही लड़ीधूरा सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि अनन्या ने इसी वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। होनहार अनन्या की यह सफलता संपूर्ण बाराकोट क्षेत्र के लिए लिए गौरव की बात है। जोशी ने बताया अनन्या का बचपन अत्यंत अभाव में बीता हुआ है, इनके माता-पिता रुद्रपुर के एक निजी विद्यालय में शिक्षण का कार्य करते हैं, अनन्या सदैव अपने संघर्ष के बल पर अपने माता पिता को एक बेहतर जिंदगी जीने का संकल्प देती थी, जिसके चलते उन्होंने बिना किसी कोचिंग के पहले ही प्रयास में यह शानदार सफलता हासिल कर अपने माता-पिता व बाराकोट क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वही बाराकोट छेत्र के लोगों ने मां भगवती से अनन्या के उज्जवल भविष्य की कामना करी हैं

जरूरी खबरें