Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

दून:सीएम के निर्देश पर विजिलेंस ने एक लाख की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार

शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

ऋषिकेश:एक लाख का इनामी राजा साहनी गिरफ्तार। पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई।

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:रावल गांव में मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

रावल गांव में मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प

विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत रावल गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत “जल अर्पण दिवस” का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या की अध्यक्षता में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। कलश यात्रा के माध्यम से पूरे गांव में जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया।कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत प्रतीकात्मक रूप से पेयजल नल पर रक्षा सूत्र बांधकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं सम्मान का संकल्प लिया गया। कलश में जल अर्पित कर जल के महत्व को रेखांकित किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को जल बचाने और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा अनावश्यक जल व्यय को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं ग्रामवासियों ने जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाने की सामूहिक शपथ ली। वक्ताओं ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम अशोक स्वरूप, अभियंता धीरज जोशी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें