रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
Laxman Singh Bisht
21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव

बाराकोट। आज गुरुवार दिनांक 17 सितंबर 2026 को श्री रामलीला मंच बाराकोट में नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं रितेश वर्मा की संचालन में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच की बैठक आहूत की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव इस वर्ष 21 से 26 अक्टूबर 2026 तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में 21 अक्टूबर को कलश यात्रा, 22 अक्टूबर को विद्यालयो की सांस्कृतिक झांकियां के साथ विधिवत उद्घाटन, 23 से 25 अक्टूबर तक छात्र-छात्राओं हेतु खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, सांस्कृतिक संध्या इस वर्ष 22, 23 एवं 24 अक्टूबर को (तीन दिन) आयोजित की जाएगी। महोत्सव में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए संयोजक मंडल निर्धारित कर दिए गए हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि सांस्कृतिक दलों के लिए नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर,मथुरा, गुजरात एवं मिजोरम के सांस्कृतिक दलों से संपर्क किया जा रहा है, साथ ही लोक संस्कृति पर आधारित क्षेत्रीय दलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य योगेश, जोशी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, महोत्सव के सांस्कृतिक संयोजक लोकमान सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश चंद्र जोशी, रितेश वर्मा, प्रदीप सिंह ढेक, गिरीश सिंह अधिकारी, भारत चौधरी, किशोर जोशी, शुभम गोस्वामी,सूरज बिष्ट, स्वप्निल जोशी, सौरभ गोस्वामी, विजय नाथ गोस्वामी, रजत वर्मा, राहुल जोशी, गुड्डू वर्मा, नमन जोशी, शंकर पांडे,जगदीश वर्मा, मदन मोहन जोशी, दीपक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।