Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:ततैयो के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 13, 2025

ततैयो के हमले से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार। चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की जमरेड़ी ग्राम सभा की 55 वर्षीय महिला गंगा देवी पर बुधवार 13 अगस्त की शाम को घास काटने के दौरान अचानक ततैयो के झुंड ने हमला कर दिया । ततैयो के काटने से गंगा देवी बुरी तरह घायल हो गई। परिजन गंगा देवी को घायल अवस्था में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहा डॉक्टर अजीम के द्वारा गंगा देवी का उपचार किया गया ।डॉक्टर अजीम ने कहा महिला का तुरंत उपचार किया गया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है । डॉक्टर अजीम ने बताया ततैयो के द्वारा महिला के सर ,हाथ व मुंह में काटा गया है। वही गंगा देवी ने बताया वह घास काटने घर से थोड़ी दूरी पर गई थी तभी ततैयो के झूंड ने उन पर हमला कर दिया कहा ततैयो के हमले से वह बेहोश हो गई। जब काफी देर तक गंगा देवी घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी तलाश में खेतों में गए जहा गंगा देवी उन्हें अचेत अवस्था में मिली इसके बाद परिजन उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहा उनका उपचार चल रहा है।

जरूरी खबरें