Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट: खोला सुनार में गुलदार का आतंक ग्रामीणों की पिजड़ा लगाने की मांग वन विभाग को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

बाराकोट: खोला सुनार में गुलदार का आतंक पिजड़ा लगाने की मांग वन विभाग को ज्ञापन।

घर से जर्मन शेफर्ड को उठा ले गया गुलदार।बाराकोट विकासखंड के खोला सुंनार गाव में गुलदार का खतरा बना हुआ है । गुलदार ग्रामीणों के द्वारा बंदर और लंगूरों को भगाने के लिए पाले गए अच्छी नस्ल के कुत्तों को एक-एक कर अपना निवाला बनाता जा रहा है। जिससे कि गांव में दहशत का माहौल बना है। आज शनिवार को काली कुमाऊं रेंज कार्यालय में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा एक ज्ञापन रेंजर को प्रेषित किया गया । ग्रामीणों ने गुलदार के द्वारा कोई जनहानि करने से पहले वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा आज शनिवार सुबह 6:00 बजे के लगभग गुलदार जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को घर से उठा ले गया । जिससे ग्रामीणों व क्षेत्र की जनता मे काफी रोश है।ग्राम वासियों की मांग पर खोला सुनार वन पंचायत संरपच द्वारा बन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊं रेंज को अति शीघ्र खोला सुंनार में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है।

जरूरी खबरें