Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:बाल दिवस पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने लगाए कुमाऊनी व्यंजनों के स्टाल ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

बाल दिवस पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने लगाए कुमाऊनी व्यंजनों के स्टाल ।चंपावत जिले में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती को बाल दिवस के रूप में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।बाल दिवस पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न कुमाऊनी व्यंजनों के स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल दिवस पर विद्यालय के प्रबंधक राजू गडकोटी के दिशा निर्देशन एवं प्रधानाचार्य सूरज राय की देखरेख में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट में नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा कुमाऊनी व्यंजन आलू के गुटके, भांग की चटनी,पकौड़ी, गोलगप्पे, चाय, कॉफी, फ्रूट चार्ट, छोले, आलू फ्राइड, पुलाव, सहित लक्की ड्रा, मनमोहक खेल बनाकर दर्शकों का मन मोहा।सुबह से ही छात्र छात्राओं द्वारा अपने घर से बनाकर लाये व्यंजनों के स्टाल लगाकर एक घंटे के अंतराल में ही सभी व्यंजन खत्म कर दिए। स्टाल में खरीददारों की भीड़ अत्यधिक बनी हुई थी।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिवानी शाह नवल राय पवन कुमार गीतांजलि कोठारी गीता अधिकारी शिवानी, दीक्षा जोशी, मनीषा मिश्रा, रेनू सुतेड़ी रजनीश जोशी, बबीता अधिकारी,चंद्रा सामंत सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें