Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट लोहाघाट सड़क यातायात के लिए हुई सुचारू। अधिशासी अभियंता ने मौके पर रहकर खुलवाई सड़क।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

बाराकोट लोहाघाट सड़क यातायात के लिए हुई सुचारू। अधिशासी अभियंता ने मौके पर रहकर खुलवाई सड़क। बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क में छड़खोला के पास आज सुबह पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई थी। मुख्य सड़क के बंद होने से कई वाहन और यात्री सड़क के दोनों और फस गए । सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता कांडपाल ने खुद मौके पर रहकर सड़क खुलवाई। लेकिन दोपहर में फिर से सड़क में भारी मलवा आ गया।अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा सड़क में आया हुआ है। सड़क खोलने के लिए उनके द्वारा दो जेसीबी मशीने लगाई गई । वही सड़क में पड़े मलवे को हटाने के लिए यातायात प्रभावित भी रहा पहाड़ी से मलवा गिरने का खतरा बना हुआ है। लोग लिंक मोटर मार्ग से बाराकोट पहुंचे। लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता सड़क खुलवाने के लिए मौके पर बने रहे। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया रात 8:30 बजे सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है तथा मलवे को सड़क से हटा दिया गया है। उन्होंने लोगों से इस स्थान पर सतर्कता बनाते हुए वाहन संचालन करने की अपील की है। सड़क खोलने में सहायक अभियंता पंकज भंडारी, सहायक अभियंता सचिन महर, रोबोट ऑपरेटर जगदीश पुनेठा भूपाल बोहरा ,कमल सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें