Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:कालाकोट में गुलदार का आतंक जारी फिर ग्रामीण की बकरी को बनाया निवाला ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

कालाकोट में गुलदार का आतंक जारी फिर ग्रामीण की बकरी को बनाया निवाला ।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की गल्लागांव ग्राम सभा के कालाकोट में गुलदार का आतंक जारी है ।गुलदार पूर्व में भी ग्रामीणों के कई मवेशियों को अपना निवाला बन चुका है।आज रविवार शाम को गुलदार ने घर से कुछ दूरी पर घास चर रहे मवेशियों पर हमला कर दिया और प्रहलाद राम की बकरी को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाने पर गुलदार बकरी को छोड़ फरार हो गया। गुलदार के हमले से एक बार फिर गांव में दहशत फैल गई है।क्षेत्र के समाजसेवी नवीन कालाकोटी और क्षेत्र पंचायत सदस्य गल्लागांव देवेंद्र सिंह बोरा ने वन विभाग से गुलदार के हमलो पर अंकुश लगाने तथा ग्रामीणों व उनके मवेशियों को सुरक्षा देने के लिए गांव में पिजड़ा लगाने की मांग की ।गुलदार पूर्व मे कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

जरूरी खबरें