Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:सिंगदा में गुलदार का बकरियों पर हमला एक की मौत एक घायल।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

सिंगदा में गुलदार का बकरियों पर हमला एक की मौत एक घायल।

कल चुयरानी में महिला पर किया था गुलदार ने हमलाचंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड में गुलदार का आतंक लगातार जारी है ।जहां गुलदार ने कल ब्लाक के चुयरानी गांव में हमला कर एक महिला को घायल कर दिया था तो वहीं परसों जमरेड़ी मे भी एक महिला पर गुलदार ने हमला करने का प्रयास किया था। वही आज सोमवार को बाराकोट विकासखंड के सिंगदा गांव में गुलदार ने ग्रामीणों के मवेशियों में हमला कर दिया जिसमें ग्रामीण अर्जुन सिंह की बकरी की मौत हो गई और धन सिंह की बकरी घायल हो गई है। सिंग़दा के पूर्व प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है ।उन्होंने कहा क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है जिस कारण लोगों में दहशत है ।उन्होंने वन विभाग गुलदार के आतंक से निजात दिलाने तथा ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया गुलदार के भय से महिलाओं व ग्रामीणों का जंगल जाना भी खतरे से खाली नहीं हो रहा है।

जरूरी खबरें