Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:जंगल में आग लगाने वाली महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग बाल बाल बचे भवन दस घास के लूटे जलकर खाक।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

स्कूल में पड़ रहे बच्चों ने भाग कर बचाई जान।वन विभाग चंपावत के द्वारा जागरूक करने के बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जो जंगलों में आग लगाकर बन संपदा , जंगली जानवरों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। घटना बीते 24 अप्रैल की है जहां बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा कामाजूला के जंगल में गांव की रहने वाली एक महिला ने आग लगा दी ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आग तेजी से गांव की ओर फैलती गई ।आज शनिवार को रैगांव के ग्राम प्रधान प्रशासक धन सिंह अधिकारी ने आग से प्रभावित गांवो का दौरा किया बताया आग की लपटों से कमाजूला स्कूल और बच्चे जलने से बाल बाल बचे ।आग इतनी बेकाबू थी कि ग्राम सभा कामाजूला व रैगांव के तल्ली बरचूडा , मल्ली बरचूडा, कामजूला स्कूल, और कामाजूला गांव, तोक रैगांव के कुर्तोलि के घरो तक पहुच गई और लोगों की जान पर बन आई।आग से दस लोगों के घास के लुट्टटे और बारात के लिए लाई गई लकड़ी जलकर राख हो गई, और ग्रामीणों के भवनो को भारी खतरा पैदा हो गया था। ग्रामीणों ने सूझबूझ और मेहनत से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। धन सिंह ने बताया आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है बहुत बड़े क्षेत्र में जंगल जल गया है।तथा जंगल के पशु पक्षीयो सहित ग्राम वासियों का काफी नुकसान हुवा है । सिंचाई के लिए बनाई गई पेय जल लाइन जल गई। धन सिंह व ग्रामीणों ने वन विभाग से आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी करवाई करने की माग की है। कहा मामले की जानकारी काली कुमाऊं रेंजर को दे दी गई है।

जरूरी खबरें