रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:विश्व पर्यावरण दिवस पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी मे जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी मे जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट( चंपावत)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, बाराकोट में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी के दिशा-निर्देश पर यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को जल संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया।

प्रधानाचार्य सूरज राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण हेतु आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित भाषण, कविता, क्राफ्टिंग, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन, तथा वृक्षारोपण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी प्रधानाचार्य सूरज राय, नवल किशोर जोशी, पवन कुमार, रजनीश जोशी, गीता अधिकारी, रेनू सुतेड़ी, गीताजंली कोठियारी, बबीता अधिकारी, शिवानी, वर्षा जोशी, भावना अधिकारी, कविता अधिकारी, चंद्रा सामंत, दिनेश पंत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।