Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत:तीन नेपाली महिला तस्करो से बनबसा पुलिस ने जब्त किए 11940 पैकट बीड़ी भारत से नेपाल को कर रही थी तस्करी

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 7, 2024
तीन नेपाली महिला तस्करो से बनबसा पुलिस ने जब्त किए 11940 पैकट बीड़ी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रूपयें भारत से नेपाल को कर रही थी तस्करी एसपी चंपावत अजय गणपति ने जनपद चम्पावत में तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर समस्त थाना व चौकी प्रभारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। नेपाल सीमा क्षेत्र मे तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम हेतु एसपी अजय के द्वारा द्वारा थाना बनवसा व एस.ओ.जी को कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया था ! सपा के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण तथा एस.ओ.जी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में गुरुवार 07मार्च को थाना बनबसा के भारत-नेपाल शारदा बैराज चौकी गेट पर थाना बनबसा पुलिस एंव SOG टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान सरस्वती देवी थापा पत्नी धर्मराज थापा , केसरी देवी सावद पत्नि गणेश सावद ,सोना पत्नि चन्द्र धानुक निवासी महेन्द्रनगर नेपाल को अवैध रूप सें 597 मोर ब्रान्ड बीड़ी बन्डल जिसमें 11940 पैकिंट है जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रूपयें है तस्करी कर ले जाते पकड़ा गया ! उक्त सामान को जब्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए कस्टम विभाग बनवसा को सुपुर्दगी में दिया गया !पुछताछ मे महिलाओं ने बताया कि हिमाशू जोशी निवासी बनवसा का यह माल ले जाकर नेपाल में देते है ! मालूम हो एसपी चंपावत अजय गणपति के नेतृत्व में चंपावत पुलिस लगातार तस्करो व नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है पुलिस टीम-मे उ0 नि0 ललित पाण्डेय चौकी प्रभारी बैराज बनवसा , हे0का0 मतलूब खान SOG, हे0 का0 परमजीत सिंह , हे0 का0 रघुनाथ गोस्वामी शामिल रहे

जरूरी खबरें