Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

दून:सीएम के निर्देश पर विजिलेंस ने एक लाख की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल संचालिका गिरफ्तार

शिशु मंदिर /विद्या मंदिर बाराकोट में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र हुए सम्मानित।

ऋषिकेश:एक लाख का इनामी राजा साहनी गिरफ्तार। पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई।

लोहाघाट:नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटाने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:तीसरे दिन जारी रही बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती युवाओं में जोश

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

तीसरे दिन जारी रही बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती युवाओं में जोश

चम्पावत के बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन रविवार को पिथौरागढ़ जनपद की विभिन्न तहसीलों से आए लगभग 1000 से अधिक युवाओं ने जनरल ड्यूटी, ट्रेडमैन एवं तकनीकी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं में देश सेवा का जोश और अनुशासन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। यह संपूर्ण भर्ती आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ संपन्न हो रहा है।अग्निवीर श्रेणी की भर्ती में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने समस्त आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य/राष्ट्रीय खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। सभी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्व में ही प्रेषित किए जा चुके हैं। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।

जरूरी खबरें