Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज सीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:महिला योग समिति जिला प्रभारी श्रीमती कुसुम खर्कवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन

बाराकोट:खेती में अखंड रामायण पाठ का समापन। भंडारे का हुआ आयोजन

लोहाघाट:पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड मे खुला कलमठ दुर्घटना को दे रहा दावत कलमठ में गिरकर बच्चा घायल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 379 पदों पर निकाली सीधी भर्ती।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 21, 2026

'उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद के इच्छुक एवं पात्र महानुभावों तथा नागरिकों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करने का आग्रह किया है।यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिनके उल्लेखनीय कार्यों से उत्तराखण्ड का नाम राज्य, राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो, अथवा जिन्होंने राज्य के विकास में उत्कृष्ट योगदान दिया हो और जिनके कार्यों को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई हो।पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन तैयार कर उसमें अंकित तथ्यों का सत्यापन संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से कराते हुए सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, सोबन सिंह जीना भवन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून–248001 के पते पर निर्धारित तिथि तक प्रेषित करें।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों का संकलन कर मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समिति प्राप्त आवेदनों एवं अपने विवेक से सुझाए गए नामों पर विचार कर पात्र व्यक्तियों के नाम पुरस्कार हेतु संस्तुत करेगी। समिति की संस्तुति पर माननीय मुख्यमंत्री के अनुमोदन उपरांत चयनित महानुभावों के नाम घोषित किए जाएंगे तथा उन्हें निर्धारित समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा 'उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अधिकाधिक संख्या में आवेदन करने तथा इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है। पुरस्कार से संबंधित दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध हैं।

जरूरी खबरें