Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित शानदार रहा परीक्षा परिणाम।

चंपावत:मुख्यमंत्री की जनसभा में फसी रोडवेज बस व सेना का वाहन। यात्री रहे परेशान।

चंपावत:यूपीएससी में 69वीं रैंक अर्जित करने पर अनुज पंत को सीएम धामी ने किया सम्मानित

दून :मसूरी रोड गोली कांड में सीएम धामी सख्त चौकी प्रभारी व आबकारी उप निरीक्षक निलंबित। रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गई थी जान

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित शानदार रहा परीक्षा परिणाम।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 31, 2026

अटल उत्कृष्ट जीआईसी बाराकोट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित शानदार रहा परीक्षा परिणाम।

आज दिनांक 31 मार्च 2026 को चंपावत जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में परीक्षाफल वितरण तथा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कल से प्रारंभ हो रहे नवीन शिक्षा सत्र हेतु अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की गई।

प्रधानाचार्य आशीष ओली ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र में तेजस अधिकारी, निर्मला बोहरा , हेमा, गायत्री ढेक , मीनाक्षी अधिकारी, हर्षिता वर्मा ने विद्यालय में शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर इनके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावको को भी सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य आशीष ओली ने बताया इस वर्ष विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक के साथ साथ विभिन्न सह शैक्षणिक क्रियाकलापों मैं भी अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि नवीन शिक्षा सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा 01 अप्रैल से विद्यालय की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होनी प्रारंभ हो जाएंगी। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों।

अपने 10 के परीक्षाफल का इंतजार ना करते हुए कल से ही विद्यालय में उपस्थित होकर अध्ययन प्रारंभ करने की अपील की ताकि छात्रों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीना गोस्वामी द्वारा किया गया जिसमें श्रीमती पूनम भट्ट, श्रीमती गीता सांगुड़ी श्रीमती किरन, रामकिशोर, माधवानंद जोशी, अतुल नाथ , ममता बोहरा, सविता कर्नाटक आदि शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें