Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : अल्मोड़ा: काकड़ीघाट (गरमपानी)में नहाते समय सिरोता नदी में डूबने से दो युवकों की मौत!

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

अल्मोड़ा : काकड़ी घाट में नहाते समय नदी में डूबने से दो युवकों की मौत! अल्मोड़ा जिले मे आज शुक्रवार को एक दुखद हादसा हो गया। अल्मोड़ा जिले के गरमपानी क्षेत्र के काकड़ीघाट मे सिरौता नदी में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए और उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवकों के दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया। सूचना पर पहुंची रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे 18 वर्षीय योगेश बोरा पुत्र बालम सिंह और 18 वर्षीय करन सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा के शव बाहर निकाले। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतकों के साथ गए साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे। उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जरूरी खबरें