Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

: लोहाघाट में गैस गोदाम निर्माण के लिए 91.33 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली शासन से

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 2, 2024
लोहाघाट में गैस गोदाम निर्माण के लिए 91.33 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली शासन से वित्तीय वर्ष 2023- 24 में जनपद चंपावत के नगर पालिका परिषद, लोहाघाट में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु आवंटित भूमि में स्थित गैस गोदाम को अन्यंत्र रिलोकेट करते हुए गैस गोदाम एवं पहुंच मार्ग निर्माण के निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है। यह जानकारी देते हुए शनिवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने अवगत कराया कि चंपावत अंतर्गत नगरपालिका लोहाघाट में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु आवंटित भूमि में स्थित गैस गोदाम को अन्यत्र रिलोकेट करते हुए गैस गोदाम एवं पहुंच मार्ग निर्माण के निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति कार्यदाई संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को 91.33 लाख (इक्यानबे लाख तेतीस हजार) की धनराशि की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मदानुसार गुणवत्ता पुर्ण कार्य प्रारंभ किया जा रहा हैं। मालूम हो गैस गोदाम निर्माण के लिए लोहाघाट के सुई गांव में भूमि अधिग्रहण की गई है

जरूरी खबरें