Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: चंपावत में वृद्ध आश्रम भवन निर्माण हेतु 899.45 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान 359.80 लाख (तीन करोड़ उनसठ लाख अस्सी हजार) की धनराशि हुई अवमुक्त मुख्यमंत्री धामी की बेसहारा बुजुर्गों के लिए शानदार पहल

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 23, 2024
चंपावत में वृद्ध आश्रम भवन निर्माण हेतु 899.45 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान 359.80 लाख (तीन करोड़ उनसठ लाख अस्सी हजार) की धनराशि हुई अवमुक्त मुख्यमंत्री धामी की बेसहारा बुजुर्गों के लिए शानदार पहल वित्तीय वर्ष 2024- 25 में जनपद चंपावत में राजकीय वृद्ध आश्रम भवन निर्माण हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने अवगत कराया की जनपद चंपावत में राजकीय वृद्ध आश्रम भवन निर्माण हेतु कुल 899.45 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि रु0 359.80 लाख (तीन करोड़ उनसठ लाख अस्सी हजार) की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मदानुसार गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी की बेसहारा बुजुर्गों के लिए शानदार पहल जिले में बेसहारा नहीं रहेंगे बुजुर्ग भटकते बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात

जरूरी खबरें