Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

: लोहाघाट:अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर भाई बहन ने रोकी बुलडोजर की राह प्रशासन को रोकनी पड़ी कार्यवाही बुलडोजर के आगे बैठे भाई बहन

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 6, 2024
अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर भाई बहन ने रोकी बुलडोजर की राह प्रशासन को रोकनी पड़ी कार्यवाही बुलडोजर के आगे बैठे भाई बहन शुक्रवार को लोहाघाट नगर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया लोहाघाट तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम मय पुलिस फोर्स के लोहाघाट डाक बंगले के पास हुए पक्के अतिक्रमण को ढहाने पहुंची प्रशासन की अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियो में हड़कंप गया प्रशासन के बुलडोजर ने अतिक्रमण ढहाना शुरू किया तभी अचानक अतिक्रमणकारी युवक और उसकी बहन  विरोध जताते हुए बुलडोजर के पंजे के सामने बैठ गए और उनके कागजो की जांच की मांग करने लगे जिस कारण  टीम के द्वारा अभियान को रोकना पड़ा वही तहसीलदार जगदीश नेगी ने कहा कागजों की जांच करने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलेगा  उन्होंने बताया इस जगह में तीन लोगों के द्वारा पक्का अतिक्रमण किया गया है सभी के कागजातों की जांच करने के बाद कागजात वेध न पाए जाने पर अतिक्रमण को  हटा दिया जाएगा उन्होंने कहा अतिक्रमणकारियो के द्वारा देवदार के पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचाया है तहसीलदार नेगी ने कहा नगर में अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं अतिक्रमणकारियो का कहना है प्रशासन एक तरफा कार्यवाही कर रहा है प्रशासन के द्वारा बिना नोटिस दिए उनके भवनो को तोड़ा जा रहा है जबकि उन लोगों के द्वारा इस जमीन का चालान लगाया गया है उन्होंने कहा प्रशासन ने रोकना था तो शुरू में रोकना था अब उनके भवन बन चुके हैं और प्रशासन उनको तोड़ रहा है जो कि सरासर नाइंसाफी है उन्होनें प्रशासन से उनके कागजातो की जांच की मांग की वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया इन लोगो के द्वारा अपने पास बेध कागजात होने की बात कही है कागजातो की जांव के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी कागजात वेध न पाए जाने पर अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा इस दौरान एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा अभियान में राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी लोहाघाट, वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें