Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:सड़कों में भवन निर्माण सामग्री डाल यातायात अवरुद्ध करने वालों पर प्रशासन की कार्यवाही 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
सड़कों में भवन निर्माण सामग्री डाल यातायात अवरुद्ध करने वालों पर प्रशासन की कार्यवाही लोहाघाट नगर में सड़कों किनारे भवन निर्माण सामग्री डाल यातायात अवरुद्ध करने वाले लोगों पर एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश पर पुलिस, पालिका व राजस्व विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया नगर में कई लोगों के द्वारा सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री डंप की गई थी जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई थी एसएचओ ने बताया टीम ने इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी देते हुए लोहाघाट नगर से लेकर गलचौड़ा तक निर्माण सामग्री को हटाया गया तथा एक व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया गया तथा भविष्य में सड़क किनारे निर्माण सामग्री डंप न करने के कड़े निर्देश दिए एसएचओ ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा टीम मे तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, ईओ पूरन सिंह बोहरा एसएसआई चेतन रावत, एएसआई गोपाल सनवाल,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,संजय जोशी , अशोक पुरी आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें