Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा समस्त पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसी भी प्रकार की कमी अथवा व्यवधान की स्थिति नहीं है।उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारियों (सेल्स मैनेजर्स) से समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है।कंपनियों द्वारा भी यह आश्वस्त किया गया है कि जनपद में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रविवार को संबंधित प्लांट बंद रहने के कारण सोमवार को ईंधन का स्टॉक सायंकाल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों एवं भ्रामक बातों में न आएं तथा अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण (पैनिक बाइंग) न करें। प्रशासन द्वारा जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जरूरी खबरें