Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में बनेगा आदर्श योग केंद्रयोग विज्ञान विभाग में हुआ कार्यशाला का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 17, 2024
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में बनेगा आदर्श योग केंद्रयोग विज्ञान विभाग में हुआ कार्यशाला का आयोजन   योग विज्ञान विभाग चम्पावत परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उदघाटन योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष व चम्पावत परिसर के नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट,उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ भानु प्रकाश जोशी ,डॉ रविशंकर जोशी ने सरस्वती माँ के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व नोडल अधिकारी चम्पावत परिसर डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि चम्पावत आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है।अनेकों योगियों ने चम्पावत के आस पास के स्थान को साधना के केंद्र के रूप में चुना है। चम्पावत में विश्वविद्यालय का परिसर बनाना मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का ऐतिहासिक निर्णय था।उनके प्रयासों से चम्पावत परिसर में योग विज्ञान विभाग की स्थापना हो सकी ।योग के द्ववारा शारीरिक ,मानसिक,सामाजिक व आध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात होता है।चम्पावत लोक देवता गोलू की जन्म स्थली होने के साथ स्वामी विवेकानन्द,हठयोग परंपरा के संवाहक गुरु गोरखनाथ की भी साधना स्थली रही है। चम्पावत योग साधना पद्धतियों के लिए उपयुक्त स्थान है। डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि आने वाले समय मे चम्पावत परिसर योग के दुनिया के सर्वोत्कृष्ट योग केंद्र के रूप में स्थापित होगा।डॉ भट्ट ने कहा कि कुलपति द्वारा चम्पावत परिसर को आदर्श केंद् के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से चम्पावत परिसर में प्रथम बार मे ही आठ से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है।जिनमे अध्ययन करने के लिए उत्तराखंड राज्य के अतिरिक्त दिल्ली,नोयडा,मुरादाबाद,बदायूं,बरेली,बिजनोर राजस्थान,सहित अनेकों राज्यों से विद्यार्थी अध्धयन करने आ रहे है।मुख्य वक्ता डॉ भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि चम्पावत परिसर में योग जैसे महत्वपूर्ण विषय का खुलना अपने आप मे बहुत बड़ी उपलब्धि है।आने वाले समय मे योग जैसी पद्धतियों से सीमांत के लोग लाभान्वित होंगे।डॉ जोशी ने बताया कि योग कोई सामान्य शब्द नही है।योग द्वारा सम्पूर्ण व्यक्तित्व में परिवर्तन लाया जा सकता है।योग प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता है।डॉ भानु जोशी ने कहा कि योग से खुद के साथ साथ समाज का भी कल्याण कर सकते है। डॉ रविशंकर जोशी ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रोहित बोहरा व भागीरथी सौन व रामनगर डिग्री कालेज के योग शिक्षक डॉ मुरली धर कापडी को योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन दिल्ली से आई योग साधिका मनीषा खुल्बे ने किया।इस अवसर पर डॉ रवि जोशी,डॉ मुरलीधर कापडी, हर्षित राय, अंकित खर्कवाल,मोहित भट्ट,जगदीश जोशी,हेमन्त खनका ,तरुण गुप्ता,विशाल,रोहित बोहरा,मुकेश बोहरा,राकेश सिंह,हेमन्त सिंह,अंजुम बी,राजेन्द्र सिंह ,उपेंद्र सिंह,विनिता पांडेय,कुलदीप सिंह,विजय सिंह,अनिता पांडेय,अपूर्वा वर्मा,दीक्षा राठौर,देवकी जोशी,दीक्षा त्यागी, गंगा भट्ट,गीतांजलि लसपाल, हिमानी पल्याल,रितिक तड़ागी,ज्योति राना, कनुप्रिया डोभाल,किरन जोशी,भागीरथी सौन, ज्योति भण्डारी,मनीष जोशी,मोना बिष्ट,मनीषा खुल्बे,निधि काला,पूजा ,पूजा जोशी,रिंकी कुमारी,सन्तोषी कुमारी,सविता जोशी ,सालू, सुनील कुमार,विमलेश कुमारी,विनोद सिंह,यमुना लसपाल,अदिति मेहरा,अशोक सिंह,दीपिका भट्ट,गीता अवस्थी,हेमन्त सिंह,मानव भट्ट,नीरज कुमार ,योगेश कुमार आदि सौ से ऊपर योग साधक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें