Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

: रुद्रपुर:पुलिस कर्मी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 25, 2024
पुलिस कर्मी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार रुद्रपुर पुलिस ने दो वर्ष पहले पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ रुद्रपुर निहारिका ने बताया 19 मार्च 2022 को रम्पुरा चौकी में ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल विजेंद्र शर्मा रम्पुरा में झगड़े की सूचना पर गये थे। वहां पर घात लगाकर बैठे 10 से 12 लोगों ने पुलिसकर्मी विजेंद्र शर्मा पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों ने घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। पीड़ित पुलिस कर्मी की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इससे पहले घटना को अंजाम देने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे अब पुलिस ने इन दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है

जरूरी खबरें