Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

: रुद्रपुर:पुलिस लाइन में हादसा अश्रु गैस गन के बैरल में फटा शेल, एसएसपी और आरआई घायल

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 13, 2024
पुलिस लाइन में बड़ा हादसा…अश्रु गैस गन के बैरल में फटा शेल, एसएसपी और आरआई घायल रुद्रपुर। रूद्रपुर पुलिस लाइन में बड़ी घटना घटित हो गई। पुलिस लाइन में कुमाऊं डीआईजी के निरीक्षण के दौरान जवानों का अश्रु गैस गन के बैरल में शेल फट गया। जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए। आननफानन में दोनों अधिकारियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार आज कुमाऊं डीआईजी योगेंद्र रावत पुलिस लाइन में निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी अश्रु गैस गन को पकड़कर डेमो लेने लगे। इस दौरान अचानक गन के बैरल का शेल फट गया। जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए है।आरआई शर्मा के हाथ में चोट लगी है। अचानक हुई घटना से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जरूरी खबरें