Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

: पाटी:गोली लगने से हुई जवान की मौत के मामले में आया नया मोड़ परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आत्महत्या की सूचना को बताया झूठा जांच की उठाई मांग,

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 29, 2024
गोली लगने से हुई जवान की मौत के मामले में आया नया मोड़ परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आत्महत्या की सूचना को बताया झूठा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात पाटी के बिशाड़ी निवासी सीआरपीएफ के हवलदार  बिपिन चंद्र गहतोड़ी पुत्र भैरव दत्त जो वर्तमान मे मेस कमांडर की ड्यूटी में थे जिनकी परसो सीआरपीएफ कैंप मे गोली लगने से मौत हो गई थी जिसमें पहले आत्महत्या करने की बात सामने आई थी जो कि गलत निकली वहीं जवान की मौत पर नया मोड़ सामने आया है गुरुवार को परिजनों के द्वारा जवान की हत्या करने के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा आत्महत्या की सूचना को झूठा बताया है परिजनों ने बताया सीआरपीएफ के द्वारा बताया गया हवलदार विपिन चंद्र को उनके दूसरे साथी की बंदूक से गोली लगी है मामले में सीआरपीएफ के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस के द्वारा तीन जवानों से पूछताछ की जा रही है तथा एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है परिजनों ने बताया सीआरपीएफ के मुताबिक़ मेस कमांडर को राइफल नहीं दी जाती है तो वह आत्महत्या कहां से करेंगे उन्होंने कहा फिलहाल सीआरपीएफ द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है परिजनों के अनुसार जवान बिपीन चंद्र ने घटना से एक घंटा पहले अपनी पत्नी से बात की थी वहीं बुधवार को जवान के पार्थिव शरीर का बनबसा में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनके दो छोटे छोटे बच्चे हैं वर्तमान मे उनका परिवार हल्द्वानी मे निवास करता है परिजनो के द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा आत्महत्या की सूचना को झूठा बताया है

जरूरी खबरें