Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: चम्पावत:पाटी में हुआ भीषण अग्निकांड आग से पूरी बाखली हुई तबाह  03 गाय औऱ कुत्ते की जान गई लाखों का हुआ नुकसान

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 4, 2024
पाटी में हुआ भीषण अग्निकांड आग से पूरी बाखली हुई तबाह 03 गाय औऱ कुत्ते की जान गई लाखों का हुआ नुकसान चम्पावत जिले के पाटी ब्लाक के लड़ा ( लखनपुर ) गांव में बुधवार 03 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे भुवन चंद्र व बद्री दत्त के दो मंजिलें मकान में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते आग ने पूरी बाखली को चपेट में ले लिया आनन फानन में ग्रामीणों ने घर में सो रहे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला । इस भीषण अग्निकांड में तीन गाय औऱ कुछ कुत्ते के पिल्लों की जान चली गई । रात को हुए इस भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान हो गया । चंद मिनटों में ही 4-5 परिवारों की ये दो मंजिला बाखली आग का गोला बन गयी घर के अंदर रखे 3 सिलेंडर कुछ ही समय के अंतराल में फट गए आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन औऱ लोहाघाट से फायर ब्रिगेड मौके पहुंचे लेकिन तब तक सब खाक हो चुका था आज इतनी विकट थी कि फायर ब्रिगेड को भी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मस्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । गुरुवार को 04 अप्रैल को पशु चिकित्सालय की टीम भी पहुंची लेकिन ईलाज के दौरान घायल गाय ने भी दम तोड़ दिया । इस भीषण अग्निकांड से पूरा क्षेत्र सहम गया है । वही अग्निकांड से सभी भवन स्वामियों के घर के अंदर रखा हुआ सामान , कपड़े जेवर, रूपए पैसे सब जलकर खाक हो गए वही समस्त भवन स्वामियों व ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग करी है वहीं गुरुवार को क्षेत्रीय पटवारी विक्रम सिंह ने घटनास्थल का मौका मुवायना किया पटवारी ने बताया पीड़ित भुवन चंद्र के परिवार को गांव के अन्य मकान में शिफ्ट कर दिया गया है नुकसान का आकलन किया गया है

जरूरी खबरें