Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जनकांडे जिला पंचायत से युवा अशोक महरा की शानदार जीत 8 प्रत्याशी खड़े थे चुनाव मैदान में।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 31, 2025

जनकांडे जिला पंचायत से युवा अशोक महरा की शानदार जीत

8 प्रत्याशी खड़े थे चुनाव मैदान में।चंपावत जिले की जिला पंचायत जनकान्डे सीट से निर्दलीय अशोक माहरा ने शानदार जीत दर्ज की है। मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके चुनाव चिन्ह उगते सूरज पर मोहर लगाकर भारी मतों से जीत दिलाई। अशोक महरा ने 758 मतों से जीत हासिल की अशोक महरा को 2070 मत मिले दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सिंह को 1312 मत प्राप्त हुए। उनकी इस शानदार जीत पर क्षेत्र में खुशी का माहोल है । अशोक महरा ने शानदार जीत का तोहफा देने के लिए अपनी जिला पंचायत क्षेत्र की देवतुल्य जनता को धन्यवाद दिया है। महरा ने कहा उन्होंने जनता से जो भी वादे किए है उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे। वही अशोक मेहरा की शानदार जीत पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। मालूम हो जनकांडे सीट में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सहित आठ लोग चुनाव मैदान में थे पर अंत में बाजी अशोक के हाथ लगी। उनके प्रतिद्वंदियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र बोहरा तथा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी हिमेश कलखुड़िया भी शामिल थे।

जरूरी खबरें