Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: नैनीताल : कोटाबाग मे 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 5 की मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 25, 2023
  नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक बाघनी पुल के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा सौड मोटर मार्ग में बाधनी पुल के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली नम्बर की कार से बिलासपुर के पर्यटक कार से कोटाबाग को जा रहे थे तभी बाधनी पुल से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आज दोपहर जब ग्रामीणों को कार खाई में गिरी देखी तो उन्होंने खाई में उतरकर देखा तो उन्हें खाई में 5 लोगों के शव दिखायी दिए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची एसडीआरफ और स्थानीय पुलिस ने खाई से शवों को बाहर निकालकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य भिजवाया गया है। वही ग्रामीणों ने आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जमरानी खंड द्वारा सड़क से मलवा नही हटाया गया जिसके चलते हादसा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल डीएम वंदना सिंह संबंधित विभागों को त्वरितकार्यवाही करने के निर्देश दिए

जरूरी खबरें