Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

: लोहाघाट:ओली फिजिकल अकादमी के 25 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 29, 2024
ओली फिजिकल अकादमी के 25 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन लोहाघाट में पूर्व सैनिक मयंक ओली की ओली फिजिकल अकादमी के 25 युवाओं का अग्नि वीर में चयन हो गया है एक साथ 25 युवाओं का चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है वही अकादमी के संस्थापक व कोच मयंक ओली ने बताया उनकी अकादमी में बिना किसी राजकीय सहायता के क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना पुलिस व अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने की निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग कई वर्षों से दी जा रही है कोच ओली ने बताया पिछले वर्ष जहां अकादमी से 20 युवा अग्नि वीर बने थे तो इस वर्ष 25 युवाओं का अग्नि वीर के लिए चयन हुआ है कोच ओली ने अकादमी के सहयोग करने वाले एनआरआई राज भट्ट को धन्यवाद दिया है मालूम हो पूर्व सैनिक मयंक कई वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं उनसे ट्रेनिंग लेकर कई युवा भारतीय सेना ,पुलिस व अर्धसैनिक बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा उनका लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखना तथा अधिक से अधिक भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित करना है वही हरीश सिंह, कमलेश ओली, राजेंद्र प्रसाद, गंगाधर, जगदीश सिंह आदि लोगों ने कोच ओली व भर्ती हुए युवाओं को बधाइयां दी है

जरूरी खबरें