Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: लोहाघाट: 12 दिन से कोली ढेक में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी झील किनारे के ग्रामीण प्यासे अधिशासी अभियंता ने लिया संज्ञान

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 17, 2024
12 दिन से कोली ढेक में पेयजल के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों की आंदोलन की चेतावनी झील किनारे के ग्रामीण प्यासे लोहाघाट के तल्ला कोली ढेक में पिछले 12 दिनों से जल निगम के द्वारा बनाई गई जल जीवन मिशन योजना के नलों में एक बूंद पानी का नहीं टपका है जिस कारण गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है  ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है मंगलवार को रिटायर कैप्टन मोहन सिंह ढेक ने बताया पिछले 12 दिन से गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है जल निगम के अधिकारियों को समस्या बताने के बावजूद समस्या का अभी तक समाधान नहीं किया गया है अधिकारी जन समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उन्होंने कहा गांव के युवाओं के द्वारा पेय लाइन ठीक करने का प्रयास किया गया पर कामयाब नहीं हो पाए उन्होंने कहा ग्रामीण काम धाम छोड़ दूर-दूर से पेय जल ढोने को मजबूर है कैप्टन मोहन सिंह और ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वही जल निगम के अधिशासी अभियंता बी के पाल ने बताया मामला संज्ञान में आया है उनके द्वारा संबंधित अभियंता को पेयजल योजना को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं एक दो दिन मे योजना सुचारू हो जाएगी

जरूरी खबरें