Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सूचना

: लालकुआँ मे आबादी क्षेत्र में पहुंचा विशालकाय भालू क्षेत्र में मचा हड़कम्प 

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 24, 2024
लालकुआँ मे आबादी क्षेत्र में पहुंचा विशालकाय भालू क्षेत्र में मचा हड़कम्प जंगल से पानी की तलाश में हाईवे पार कर विशालकाय भालू लाल कुआं की आबादी क्षेत्र में पहुंच दिया भालू के आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देर रात जंगल से निकलकर भालू 25 एकड़ झोपड़पट्टी कॉलोनी के रास्ते इंडियन ऑयल लिंक रोड से होता हुआ भालू स्लीपर फैक्ट्री में घुस गया जहाँ विशालकाय भालू को देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान राहगीरों ने दूर से उसकी वीडियो भी बनाई और लोग घबरा गए।इसके बाद भालू रेलवे स्लीपरों के चट्टों के बीच से छुपता हुआ रात्रि 12 बजे स्लीपर फैक्ट्री से बाहर निकला और आईटीबीपी की ओर दौड़ने लगा,कई बार आईटीबीपी के अंदर और बाहर आने जाने के बाद वह आईओसी डिपो में भी दाखिल हुआ और वहां से बाहर आ गया, सूचना के बाद मौके पर पहुँचे एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी, वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ आयुष उनियाल, वन आरक्षी नीरज रावत और वन कर्मी हरीश शर्मा सहित भारी संख्या में वन कर्मी एवं रेस्क्यू टीम के सदस्य भालू को ट्रेंकुलाइज करने के लिए जुटे जिसके बाद रात्रि सवा एक बजे तक भालू स्लीपर फैक्ट्री और आईओसी डिपो के बीच झाड़ियां में छुपा हुआ था, जबकि वन विभाग की टीम सड़क एवं रेल पटरी दोनों जगह तलाश करती रही वही कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने भालू को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। बताते चले कि भीषण गर्मी के चलते जंगल में पानी की भारी दिक्कत होने के चलते जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र का रुख कर रहे हैं।

जरूरी खबरें