Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: बाराकोट: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए प्रधानाध्यापक प्रकाश सिंह अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 31, 2024
  36 साल की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए प्रधानाध्यापक प्रकाश सिंह अधिकारी अपनी 36 वर्ष की शानदार सेवा पूर्ण करने के बाद राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फरतोला के प्रधानाध्यापक प्रकाश सिंह अधिकारी सेवानिवृत हुए उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र छात्राओं व ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े बजाकर शानदार विदाई दी अधिकारी के द्वारा विद्यालय व छात्र-छात्राओं के हित में कई कार्य किए गए विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने ,छात्र-छात्राओं को पढ़ाई , सांस्कृतिक व खेल कूद के क्षेत्र में उनके द्वारा प्रोत्साहित कर काफी आगे बढ़ाया गया अधिकारी ने विद्यालय व छात्र हित में कार्य करना अपनी प्राथमिकता में रखा वहीं विद्यालय के छात्रों ने ढोल नगारे बजाकर अपने प्रधानाध्यापक को विदा किया वही अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल पाने का गुरु मंत्र दिया साथ ही अपनी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार व ग्रामीणों को धन्यवाद दिया इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी निर्मला अधिकारी सहित समस्त विद्यालय परिवार व ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें