Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

: बाराकोट:गोविंद सामंत के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बाराकोट में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 10, 2025
*गोविंद सामंत के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बाराकोट में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयाँ* चम्पावत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के पदभार ग्रहण करने पर चम्पावत जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बाराकोट क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया और मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया और कहा कि गोविंद सामंत के नेतृत्व में पार्टी जनपद में और अधिक सशक्त होगी। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई जिलाध्यक्ष बनने पर गोविंद सामंत को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन जोशी, राजू अधिकारी ,जगदीश जोशी ,योगेश जोशी, देवेंद्र अधिकारी, रिंकू अधिकारी, दीपेंद्र अधिकारी,योगेश तिवारी, अंकित जोशी, मोहित जोशी, दीपक अधिकारी, कैलाश रावत, योगेश अधिकारी ,रविश जोशी ,राहुल,सूरज,ललित समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने गोविंद सामंत के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अध्यक्षता में पार्टी जिले में नए आयाम स्थापित करेगी।

जरूरी खबरें