Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

: चीन निर्मित टिकट मशीनें फेल परिचालक परेशान

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 24, 2023
उत्तराखंड परिवहन निगम की चीन निर्मित टिकट मशीनें फेल परिचालक परेशान उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा चीन निर्मित सफेद टिकट मशीन परिचालकों को थमा दी गई है जो कि परिचालकों के लिए सर दर्द बन गई है उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो के परिचालक मनोज मिश्रा व अन्य परिचालकों ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रबंधन एक महीना पहले पुरानी काली मशीन हटाकर चीन निर्मित नई मशीनों को परिचालकों को थमा दिया है इस मशीन का बैटरी बैकअप कम होने के कारण निगम का एप्लीकेशन अचानक से गायब हो रहा है जिस कारण परिचालकों को मैनुअल टिकट काटने पड़ रहे हैं लोहाघाट से बरेली जाने तक मशीन में बैटरी का बैकअप नहीं है जिस कारण परिचालकों को बीच-बीच में मशीन को चार्ज करना पड़ रहा है उन्होंने कहा बैटरी बैकअप कम होने के कारण इस नई मशीन में संचालन का रूट अचानक से गायब हो जा रहा है जिस कारण सवारियों की पुष्टि करना परिचालकों के लिए मुश्किल हो रहा है तथा मशीन के द्वारा पेपर खत्म होने की सूचना भी नहीं दी जा रही है परिचालकों ने कहा यह नई चीनी मशीन परिचालकों के लिए जी का जंजाल बन गई है मशीन की इस कमी के कारण परिचालकों को अधिकारियों की डांट सुननी पड़ रही है उन्होंने कहा स्विच ऑफ करने के बाद भी मशीन की बैटरी बैठ जा रही है परिचालकों ने निगम प्रबंधन से इन चीनी मशीनों को हटाकर अच्छे बैटरी बैकअप वाली मशीन देने की मांग करी है परिचालकों ने कहा इससे तो पुरानी मशीन बेहतर काम करती थी कुल मिलाकर चीन की यह मशीन उत्तराखंड के परिचालकों के लिए जी का जंजाल बन गई है परिवहन निगम ने संज्ञान लेना चाहिए मांग करने में जगदीश सिंह, मुकेश चंद्, प्रकाश मुरारी रमेश मुरारी, पुष्कर ,मदन बिष्ट आदि परिचालक मौजूद रहे

जरूरी खबरें