Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट के छमनिया में बनेगा उत्तराखंड का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 7, 2023
लोहाघाट के सुई ग्राम सभा के छमनिया में बनेगा उत्तराखंड का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट क्षेत्र के लोगों को प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की शानदार सौगात दी है जिसकी जानकारी प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य के द्वारा दी गई वहीं क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को लोहाघाट क्षेत्र को इस शानदार सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया है गुरुवार को सुई ग्राम प्रधान भुवन चौबे व सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप देव ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया है चौबे और देव ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लोहाघाट क्षेत्र को एक बहुत बड़ी सौगात दी है जिसके लिए समस्त लोहाघाट क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री धामी को दिल से धन्यवाद देते हैं मालूम हो लोहाघाट के सुई ग्राम सभा के छमनिया क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम का कार्य पहले से चल रहा है तथा इसी क्षेत्र में 500 नाली भूमि में प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र व प्रदेश की महिला खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में अपना डंका बज सके स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण के लिए भूमि संबंधी औपचारिकताएं लगभग पूर्ण कर ली गई है वही लोहाघाट क्षेत्र को विकास की दौड़ में आगे लाने के लिए सुई के ग्राम वासियों का  काफी अमूल्य  योगदान रहा है

जरूरी खबरें