Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: उत्तराखंड:सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेल के शुभंकर, एंथम और लोगो की भव्य लॉन्चिंग 

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम देहरादून 15 दिसंबर। प्रदेश में होने वाले 38 वे राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, एंथम, जर्सी और मशाल की रविवार को एक भव्य समारोह में लांचिंग की गई । आयोजन में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को संजीव करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी । रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के आइस स्केटिंग ऑडिटोरियम "हिमाद्री" में समारोह का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय खेलों का एंथम "संकल्प से शिखर तक" लांच किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मोनाल हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह खेल सिर्फ सरकार का आयोजन नहीं है बल्कि इसमें प्रदेश का हर नागरिक भागीदार है, राष्ट्रीय खेल को हम उसी तरह मनाएंगे जिस तरह से हम अपने त्यौहार मनाते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा की प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में नेशनल गेम्स का आयोजन होना गौरव की बात है । प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा यह बात सच साबित हो रही है । खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के जो प्रतीक रविवार को जारी किए गए हैं वह देश को जोड़ने का काम करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण दे रही है, पदक जीतने पर मिलने वाली इनाम राशि दोगुनी की गई है और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में भी प्रगति हुई है । इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम और राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को संयुक्त रूप से रजत जयंती खेल परिसर घोषित करने का आग्रह भी किया । केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री खेल को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं और उत्तराखंड इस दिशा में बड़ी पहल करने वाला राज्य बन गया है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने राष्ट्रीय खेलों की भव्य तैयारी पर प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। (योग और मलखंब भी कोर गेम्स में शामिल) इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 32 खेलों के अलावा मलखंब और योगासन को भी कोर गेम्स में शामिल करने की घोषणा की । खेलमंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि वे बाकी प्रदर्शनी खेलों को भी मेडल गेम्स में बदलने का प्रयास करें तो उत्तराखंड के खिलाड़ी उनके आभारी रहेंगे । खेल मंत्री रेखा आर्या का कहना था कि हम सभी 38 खेलों को मेडल गेम्स बनाना चाहते हैं, इस पर ओलंपिक संघ विचार करें। (केंद्रीय खेल मंत्री ने भेजा वीडियो संदेश ) केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया ने इस अवसर पर वीडियो संदेश में खेलो की तैयारी को लेकर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि भारत सरकार खेल को जीवन का हिस्सा बनने के लिए काम कर रही है और उत्तराखंड का इसमें सराहनीय योगदान होने जा रहा है। (ओलंपियन ने लांच की मशाल) राष्ट्रीय खेलों की औपचारिक मशाल को ओलंपियन खिलाड़ी हरीश रावत ने लांच किया । समारोह में शुभंकर मोनाल का रूप धारण किए बच्चे के प्रदर्शन को भी दर्शकों ने खूब सराहा।   (खेल मंत्री के साथ सेल्फी और फोटो के लिए होड) खेल मंत्री रेखा आर्या दोपहर में जौली ग्रांट एयरपोर्ट केंद्रीय खेल राज्य मंत्री को रिसीव करने पहुंची थी ।वहां से वह समारोह होने से काफी देर पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच गई। लेकिन इस खाली समय को उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बिताया। वह समारोह शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के बीच पहुंच गई और उनसे बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया । खिलाड़ियों में भी खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ सेल्फी लेने और फोटो खींचने की होड़ दिखी।

जरूरी खबरें